जोमैटो के शेयरों में 7% की गिरावट – 5 बड़े कारण जो आपको जानने चाहिए | Zomato Share Price Decline
जोमैटो के शेयर आज आखिरी घंटे में 7% से ज्यादा गिर गए, जब कंपनी ने अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए। निवेशकों में घबराहट क्यों बढ़ी? आइए जानते हैं इस गिरावट के पीछे की 5 प्रमुख वजहें।
1. Blinkit स्टोर्स का आक्रामक विस्तार
जोमैटो का शुद्ध मुनाफा 57% गिरकर ₹59 करोड़ रह गया। इसका सबसे बड़ा कारण Blinkit स्टोर्स का तेज़ी से विस्तार है। कंपनी अपने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit पर ऑर्डर डिलीवरी के लिए नए स्टोर्स खोलने में भारी निवेश कर रही है। इस वजह से लागत बढ़ गई और मुनाफे का मार्जिन कम हो गया।
यह भी पढे : Infosys Good News : जनवरी 2025 से सैलरी में 6-8% की बढ़ोतरी!
2. फूड डिलीवरी बिजनेस में सुस्ती
जोमैटो की ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू (GOV) पिछले तिमाही की तुलना में केवल 2% बढ़ी, जो निवेशकों की उम्मीद से काफी कम है। कंपनी ने बताया कि नवंबर के बाद से ऑर्डर्स में गिरावट देखी गई है, जिससे राजस्व वृद्धि पर असर पड़ा है।
3. बढ़ती कर्मचारी लागत | Zomato Share Price Decline

दिसंबर तिमाही में कंपनी की कर्मचारी लागत में 21% की बढ़ोतरी हुई। नए कर्मचारियों की भर्ती और टैलेंट को बनाए रखने के लिए किए गए निवेश ने कंपनी की कुल लागत को बढ़ा दिया है।
यह भी पढे : Microsoft 365 Personal और Family प्लान में अब Copilot शामिल!
4. District ऐप का निवेश
जोमैटो ने हाल ही में District नाम से एक नया ऐप लॉन्च किया है, जिस पर भारी खर्च किया गया है। इस ऐप की मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी और टीम को लेकर किया गया निवेश भी कंपनी के मुनाफे पर असर डाल रहा है।
5. बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा
यह भी पढे : भारत में लॉन्च: रंग बदलने वाला स्मार्टफोन, कीमत और फीचर्स देखें
Swiggy और अन्य नए स्टार्टअप्स के साथ प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, जिससे Zomato को अपने ग्राहकों को बनाए रखने और नए ऑफर्स देने के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।
जोमैटो को उम्मीद है कि आने वाले समय में लागत कम होगी और विकास की गति फिर से तेज़ होगी। निवेशकों को दीर्घकालिक दृष्टि से कंपनी के प्रदर्शन पर नजर रखनी चाहिए।
Faq on Zomato Share Price Decline
क्या जोमैटो के शेयरों मे गिरावट हुई है?
जोमैटो के शेयर आज 20 जनवरी 2025 को 7% से ज्यादा गिर गए
जोमतों मे शेयर की गिरावटों की क्या वजह हो सकती है?
Blinkit स्टोर्स का आक्रामक विस्तार फूड डिलीवरी बिजनेस में सुस्ती बढ़ती कर्मचारी लागत







